दिल्ली एनसीआर / गाज़ियाबाद में ठहरने के लिए बेहतरीन 5-स्टार शुद्ध शाकाहारी और वेगन होटल


कंट्री इन एंड सूट्स बाय रेडिसन: दिल्ली एनसीआर का 5 स्टार शुद्ध शाकाहारी और वेगन होटल

अगर आप दिल्ली N C R में है या गाजियाबाद में है या घूमने गए हो और आपको  शाकाहारी  होटल की तलाश है जहाँ आप रुक भी सको और बिना सोचे शुद्ध शाकाहारी भोजन का आंनद भी ले सको तो आपके पास बहुत ही अच्छा बिकल्प है, कंट्री इन एंड सूट्स रेडिसन, साहिबाबाद (गाजियाबाद) ये होटल अपने में एक पहचान है यह पाच सितारा होटल है | यहा आपको रहने के आलावा शुद्ध शाकाहारी भोजन का भी आनंद मिलेगा | आउट डोर स्विमिंग पूल भी है जहां बच्चे इन्जॉय कर सकते हैं। फिटनेस सेंटर व स्पा एंड वेलनेस फैसलेंटी और हेयर सैलोन भी है। पर हम लोगों ने इसे विजिट नहीं किया था।

🟢 शाकाहारी स्टेटस:

✅ मांसाहार नहीं
✅ मछली नहीं
✅ अंडा नहीं 
✅ जैन खाना मिलता है
✅ वीगन खाना मिलता है

होटल का कमरा और सफ़ाई का रिव्यू:

हमारा कमरा सुपीरियर कटेगिरी का था | कमरे का साइज़ बड़ा है,  बाथरूम भी बड़ा है| पांच सितारा होटल होने की वजह से आपको कमरे में सफाई दिखेगी। यह होटल सुविधाजनक तो है लेकिन कमरे अधिक होने की वजह से रुम सर्विस स्लो है।

🌱 क्या यह होटल 100% शुद्ध शाकाहारी है? (अंडा या मांसाहार नहीं)

  • अंडा नहीं ❌
  • मांसाहार नहीं ❌
  • मछली नहीं ❌
  • समुद्री जीव नहीं ❌

कंट्री इन एंड सूट्स बाई रेडिसन, साहिबाबाद में परोसा जाने वाला हर व्यंजन 100% शुद्ध शाकाहारी है| जिसमे शुद्ध शाकाहारी, वीगन और जैन भोजन के विकल्प उपलब्ध है| होटल की आधिकारिक बेबसाइड के अनुसार,यहा मांस, मछली या अंडे का उत्पादन या परोसा नहीं  जाता है | अधिक जानकारी के लिए होटल की वेबसाइट देखिए कंट्री इन एंड सूट्स रेडिसन, साहिबाबाद (गाजियाबाद).

रूम कैटेगरी 

  1.  स्टैंडर्ड रूम 
  2. सुपीरियर रूम 
  3. एक्जेक्टिव रूम 
  4. सूट्स रूम    

✈️ एयरपोर्ट से दूरी

यह होटल प्रमुख एयरपोर्ट्स से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है:

  • इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (दिल्ली एयरपोर्ट) से लगभग 36 किलोमीटर की दूरी पर है जो की 1 घंटे में पहुचा जा सकता है|
  • गाजियाबाद एयरपोर्ट से 10 किलो मीटर है कम से कम 25 मिनट में पहुचा जा सकता है |
  • हिंडन एयरपोर्ट, गाज़ियाबाद – होटल से लगभग 10 किलोमीटर दूर है, जहाँ से लगभग 25 मिनट में पहुँचा जा सकता है।

🚆 रेलवे स्टेशन से दूरी

  • नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 20 किलो मीटर है लगभग 40 मिनट में पहुँच सकते है
  • पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से 18 किलो मीटर है और वहाँ से लगभग आधे घंटे में पहुचा जा सकता है |
  • निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन दिल्ली से 18 किलो मीटर है |
  • गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से 12 किलो मीटर है और स्टेशन से होटल लगभग 25 मिनट में पहुचा जा सकता है |
  • आंनद बिहार रेलवे स्टेशन दिल्ली से 4 किलो मीटर है जहाँ से लगभग 15 मिनट में पहुँच सकते है |

सेंट्रल नोयडा ग्रेटर नोयडा से दूरी

कंट्री इन एंड सूट्स रेडिसन, साहिबाबाद (गाजियाबाद) सेंट्रल नोयडा से लगभग 15 किलो मीटर है और ग्रेटर नोयडा से लगभग 35 किलो मीटर है |                                                                          

बुफे नाश्ता

  साउथ इंडियन खाना भी बहुत अच्छा है। नार्थ इंडियन भी सारी  व्यंजन अच्छे है।  नवरात्रि में व्रत के लिए फलाहार भी था जैसे साबूदाना की खिचड़ी, आलूदम, फल, फ्रेश फल, और फ्रेश जूस व पैक्ड जूस भी था। हम अप्रैल में गए थे उस दिन नवरात्र भी था।

वीगन और जैन खाने की उपलब्धता

इस होटल में वीगन और जैन फ़ूड भी उपलब्ध है | अगर आप बिना लहसुन और प्याज का खाने की माँग करेंगे तो मिल जगाएगा|

हमारा बुकिंग चार्ज 

रूम चार्ज – हम दो वयस्क लोगो का सुपीरियर रूम कटेगिरी का ₹ 5,771 दिया था, जिसमे सुबह का नाश्ता शामिल था| हम लोग मार्च में गए थे और एक दिन रुके थे|

यहां किसको ठहरना चाहिए?

  • शुद्ध शाकाहारी परिवार
  • जैन धर्म पर्यटक
  • विगन पर्यटक
  • विदेशी पर्यटक जिनको 5 स्टार होटल के साथ शाकाहारी खाना चाहिए
  • बिजनेस वाले जिनको दिल्ली NCR जाना है
  • वो पर्यटक जिनको दिल्ली और आस पास के शहरों में घूमना है

अन्य सुविधाएं 

  1. स्पा एंड वेलनेस सेंटर 
  2. फिटनेस सेंटर 
  3. आउट डोर स्विमिंग पुल 
  4. हेयर सैलून 
  5. पार्किंग 
  6. बार 
  7. परिवार के लिए अनुरोध करने पर पालना भी उपलब्ध कराया जाता है|

कंट्री इन एंड सूट्स रेडिसन, साहिबाबाद (गाजियाबाद) के सारे रेस्त्रा और कैफ़े का नाम:

  1. 64/6 रेस्ट्रो
  2. लिटिल इडली
  3. 3-3 बी
  4. तत्त्त्त्वा
  5. कैफ़े जे
  • कमरे का साइज: 5/5 – Excellent
  • बाथरूम साइज : 4/5 – अच्छा
  • कमरे की सफाई : 4/5 – अच्छा
  • बाथरूम की सफाई : 4/5 – अच्छा
  • कमरे की सर्विस : 3.5/5 – बहुत धीमा
  • सुबह नाश्ते की क्वालिटी : 4.5/5 – सर्वोत्तम
  • कमरे की स्थिति: 4/5 – Good

बुक कैसे करे ?

कमियाँ 👎

कमरे अधिक होने की वजह से रूम सर्विस बहुत ही धीमा है, देर से स्टॉफ आते हैं।

होटल का फ़ोन नंबर और पता:

फ़ोन नंबर: +91 120 418 0000
पूरा पता: 64/6, साइट-4, साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र (साइट-4), साहिबाबाद, ज़िला गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश – 201010

Leave a Comment